गर्मियों में दिल की बीमारियों से बचने में मदद करेंगी ये टिप्स

गर्मियों में दिल की बीमारियों से बचने में मदद करेंगी ये टिप्स

सेहतराग टीम

सूर्य का पारा चढ़ता जा रहा है। इससे आम जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में लू चल रही है। इससे सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। खासकर, इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गर्मी के दिनों में दिल का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए, कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें अपनाने से आप गर्मी के दिनों में दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं-

पढ़ें- लाल रंग के फल और सब्जी खाने से सेहत को होते हैं ये 5 फायदे, कैंसर के साथ कई रोगों का खतरा कम

  • गर्मी के दिनों में चाय, कॉफ़ी और अल्कोहल का कम सेवन करें। गर्मी के दिनों में इन चीजों से दूर रहना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
  • एक बार में पेट भरकर न खाएं, बल्कि नियमित अंतराल पर अल्प मात्रा में भोजन करें। अपने खाने में ताजे फल और सब्जियां अधिक से अधिक सेवन करें।
  • हवादार एवं वातानुकूलित जगह पर रहें। इसके लिए आप पंखे अथवा ऐसी (AC) का यूज कर सकते हैं।
  • गर्मी के दिनों में धूप में कोई भी काम न करें। यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
  • पानी अधिक से अधिक पिएं। इससे शरीर हायड्रेटेड रहता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खासकर, एक्सरसाइज करने के समय और उसके बाद हायड्रेटेड रहें।
  • किसी भी कीमत पर 11 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। इस समय गर्मी उफान पर रहती है।
  • दिल की बीमारियों से ग्रसित लोगों को पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए। इससे शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी नहीं होती है।
  • अगर शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी होती है तो थकान, कब्ज, हाई ब्लड प्रेशर, हडि्डयों में दर्द, उल्टी, चक्कर आना आदि की शिकायतें बढ़ जाती हैं।
  • गर्मी के दिनों में लाइट कपड़ें पहनें। इसके लिए आप सफेद रंग के सूती कपड़े अधिक पहनें।

 

इसे भी पढ़ें-

गर्मियों में आइसक्रीम और कुल्फी में क्या है बेहतर, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।